इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाले कौन हैं टॉप-5 खिलाड़ी?
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 36 छक्के भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने जड़े हैं। दूसरे नंबर पर विवियन रिचर्ड्स 34, तीसरे नंबर पर टिम साउदी 30, चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल 27 और पांचवें नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 26 छक्के जड़े हैं। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा सिर्फ 15 मैचों में किया है।