इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 25-30 विकेट लेंगे सिराज: आशीष नेहरा
पूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज 25-30 विकेट ले सकते हैं। उन्होंने कहा, "वह जसप्रीत बुमराह के साथ बॉलिंग अटैक के लीडर हैं। हमने उन्हें इंग्लैंड में गेंदबाज़ी करते हुए देखा है...वह एक फिट और एनर्जेटिक खिलाड़ी हैं जो ज़रूरत पड़ने पर 20-22 ओवर तक फेकेंगे।"