इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी
न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ टिम साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि, न्यूज़ीलैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर साउदी टीम के लिए मैच खेलेंगे। अब तक 104 टेस्ट मैच खेलने वाले साउदी ने कहा है कि यह संन्यास लेने का सही समय है।