इंग्लैंड के टी20I व वनडे के कोच मॉट ने दिया इस्तीफा, ट्रेस्कोथिक बने अंतरिम कोच
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टी20I और वनडे टीम के कोच मैथ्यू मॉट ने इस्तीफा दे दिया है। मॉट के इस्तीफा दिए जाने के बाद पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मार्कस ट्रेस्कोथिक को अंतरिम कोच बनाया गया है। मॉट ने कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड की टीम को आगे की चुनौतियों की तैयारी के लिए एक नई दिशा की आवश्यकता है।"