इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का 55 वर्ष की आयु में हुआ निधन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर लिखा, "इस दुख को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।" ग्राहम ने 182 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड के लिए 9,124 रन बनाए थे।