इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दलीप ट्रॉफी खेलते हुए 20 साल पुरानी तस्वीर की शेयर
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंस्टाग्राम पर 20 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "भारत 2004! दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए...यह वह समय था जब मुझे पहली बार भारत या यूं कहें कि भारतीय गेंदबाज़ों से प्यार हुआ था!" पीटरसन 2003-04 में दलीप ट्रॉफी के लिए आमंत्रित की गई इंग्लैंड-ए की टीम का हिस्सा थे।