इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने बताया क्यों इतनी जल्दी खत्म हो रहे हैं टेस्ट मैच
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा कि 1990 के दशक में लगभग 7% टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर खत्म होते थे जबकि यह आंकड़ा अब 20% के आसपास है। एथरटन ने कहा कि T20 से प्रभावित रिस्की बैटिंग, तेज़ गेंदबाज़ों की मज़बूत फौज और DRS की वजह से LBW आउट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।