इंग्लैंड के बेन डकेट ने रचा इतिहास, बनाया चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
इंग्लैंड के 30 वर्षीय ओपनर बेन डकेट ने शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। डकेट ने लाहौर (पाकिस्तान) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों पर 165 रन बनाए। यह रिकॉर्ड पहले न्यूज़ीलैंड के नेथन ऐस्ले (151 गेंदों पर 145* रन) और ज़िम्बाब्वे के ऐंडी फ्लावर (164 गेंदों पर 145 रन) के नाम था।