इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक खेलना चाहता हूं: IPL नीलामी में अपना नाम न देने पर स्टोक्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में अपना नाम न देने से जुड़े सवाल पर कहा है, "मैं इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक खेलना चाहता हूं इसलिए मुझे अपने शरीर का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है।" स्टोक्स आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं।