इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ों ने रचा इतिहास, लीड्स टेस्ट में तोड़ डाला 72 साल पुराना रिकॉर्ड
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट और जैक क्रॉली ने भारत के खिलाफ लीड्स टेस्ट की चौथी पारी में 188-रनों की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ चौथी पारी में किसी ओपनिंग जोड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के एलन रे और जेफरी स्टॉलमेयर के नाम था जब उन्होंने 1953 में 142-रन की साझेदारी की थी।