इंग्लैंड टूर शुरू होने से पहले भारतीय टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ से पहले तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा को शुरुआत में चुनी गई 18 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया ए का हिस्सा थे।