इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने अपने कब्जे में लिए कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लंदन में चल रही अंदरूनी जांच के दौरान कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए हैं। जांच की वजह और खिलाड़ियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। यह घटना इंग्लैंड दौरे के बीच सात खिलाड़ियों को स्वदेश भेजने और दो कोचों को हटाने के कुछ दिनों बाद हुई है।