इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान ने घटाया अपना 10 किलो वज़न
इंडिया ए टीम में चुने गए भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज खान ने आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले सख्त डाइट प्लान (उबली हुई सब्ज़ियों और चिकन) के ज़रिए अपना करीब 10 किलो वज़न कम किया है। सरफराज़ ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। सरफराज़ ने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस करने का वीडियो भी शेयर किया है।