इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व मैनेजर स्वेन-गोरान एरिक्सन का हुआ निधन
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व मैनेजर स्वेन-गोरान एरिक्सन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एरिक्सन ने 8 महीने पहले खुलासा किया था कि उन्हें अग्न्याशय के कैंसर का पता चला है और उनके पास जीने के लिए अधिकतम एक साल ही बचा है। एरिक्सन 5 साल तक इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच रहे।