इंग्लैंड में ऑफिस में महिला कर्मी को 'आलू' कहकर बुलाता था बॉस, अब देना होगा ₹29 लाख मुआवज़ा
इंग्लैंड के होल्बेक में एक रोज़गार न्यायाधिकरण ने एक आइरिश महिला कर्मी को बॉस द्वारा उसकी पहचान को लेकर लगातार 'आलू' कहकर नस्लीय उत्पीड़न करने के मामले में करीब ₹29 लाख मुआवज़े का आदेश दिया है। बकौल महिला, काम पर टॉक्सिक वातावरण के चलते उसके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची और उसे पैनिक अटैक व अनिद्रा की समस्या हो गई।