इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप नहीं खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़, वापस लिया नाम
यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने व्यक्तिगत कारणों से क्लब के साथ काउंटी चैंपियनशिप (इंग्लैंड) खेलने से इनकार कर दिया है। गायकवाड़ को 22 जुलाई से सरे के खिलाफ शुरू होने वाले मैच में डेब्यू करना था। गौरतलब है, गायकवाड़ आईपीएल 2025 में इंजरी के कारण बीच सीज़न ही बाहर हो गए थे।