इंग्लैंड में कई हस्तियों के ऑटोग्राफ का संग्रह ₹84 लाख में हुआ नीलाम
इंग्लैंड में 20वीं सदी की कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के ऑटोग्राफ का एक संग्रह ₹84 लाख से अधिक में नीलाम हुआ है। नीलामी में बिकने वाले ऑटोग्राफ के संग्रह में जमैका के रेगे गायक बॉब मार्ले, दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और द बीटल्स बैंड के जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के हस्ताक्षर शामिल थे।