इंजीनियरिंग की छात्राओं ने बारिश में हनुमान चालीसा पर किया भरतनाट्यम, वीडियो ने जीता दिल
कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें छात्राएं बारिश में हनुमान चलीसा पर भरतनाट्यम करती दिख रही हैं। ज़बरदस्त परफॉर्मेंस वाले इस वीडियो को यूज़र्स पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, "आज के समय में ऐसे सीन बहुत कम देखने को मिलते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "रोंगटे खड़े हो गए।"