इंजीनियरिंग छात्र ने की पढ़ाई को लेकर विवाद के बाद माता-पिता की हत्या
नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि पढ़ाई और करियर को लेकर माता-पिता से विवाद होने के कारण छात्र ने यह कदम उठाया है। बकौल पुलिस, घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की शिकायत की।