इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने कॉलेज की फीस भरने के लिए मुंबई में मोबाइल शॉप में की चोरी
नवी मुंबई पुलिस (महाराष्ट्र) ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अंतिम वर्ष का छात्र है, उसको कॉलेज की फीस भरनी थी इसलिए उसने चोरी की। कुल 54 फोन चोरी हुए थे और उसके पास से 41 फोन बरामद हुए हैं।