FIR दर्ज होते ही इंजीनियर अतुल सुभाष के ससुराल वाले रात के अंधेरे में घर पर ताला लगाकर हुए फरार
बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले 34-वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष के ससुराल वाले जौनपुर (यूपी) में घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में अतुल की सास और साला भागते नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एफआईआर दर्ज होने के बाद बेंगलुरु पुलिस की एक टीम जौनपुर पहुंची है और इसकी जानकारी मिलते ही दोनों निकल गए।