इंजीनियर ने 5 किमी दौड़कर GPS के ज़रिए मैप पर बनाया 'दीया', लोगों ने समझ लिया टॉयलेट सीट
बेंगलुरु में एक इंजीनियर ने 31 अक्टूबर को दिवाली के उपलक्ष्य पर 5 किलोमीटर दौड़कर जीपीएस के ज़रिए मैप पर दीये की आकृति बना दी। हालांकि, सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस आकृति को टॉयलेट सीट समझ लिया और इंजीनियर का पोस्ट वायरल हो गया। एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "इसका शेप थोड़ा बिगड़ा है लेकिन यह कमोड ही है।"