इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का घर, सिर्फ 6 साल से कर रहा नौकरी
चीन में जन्मे टोनी वू (30) ने कैलिफोर्निया में ₹670 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदा है। एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के फाउंडिंग मेंबर रहे टोनी के 12 एकड़ में फैले इस विला में निजी गोल्फ कोर्स, एम्फीथिएटर और विशाल समुद्री अक्वेरियम है। 'डीपमाइंड' में इंटर्नशिप के बाद 2021 में उन्होंने बतौर रिसर्च साइंटिस्ट गूगल जॉइन किया था।