इंजीनियर ने कहा- 40 मिनट में दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को का सफर पूरा करा सकता है स्पेसX
इंजीनियर ऐलेक्स टूरविले ने बताया है कि एलन मस्क का स्पेसX अपने स्टारशिप के ज़रिए दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा करा सकता है। टूरविले ने कहा, "(नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड) ट्रंप के कार्यकाल में स्पेसX को कुछ वर्षों में...स्टारशिप अर्थ-टू-अर्थ को मंज़ूरी मिल सकती है।" इस पर मस्क ने कहा, "यह अब संभव है।"