इंजीनियर ने बताई 'सबसे बड़ी गलती' जिसके चलते 4 साल तक प्रभावित हुई उसकी सैलरी ग्रोथ
एक माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर ने वह कारण बताए हैं जिसके चलते उसकी ग्रोथ प्रभावित हुई। इंजीनियर ने कहा, "4 साल तक 'ईमानदारी' से टीसीएस में नौकरी की...यही सबसे बड़ी गलती थी...4 साल में सैलेरी कम बढ़ी, ग्रोथ धीमा हुआ...इसके बाद 1 साल में 2 बार नौकरी बदली...इसके बाद समझ आया कि कंपनी के प्रति लॉयल नहीं, ग्रोथ के प्रति लॉयल रहें।"