इंजन का पार्ट फेल होने के बाद कैथे पैसिफिक के एयरबस A350 के विमानों का हुआ निरीक्षण

फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटरडार24 के अनुसार, सोमवार को हॉन्ग-कॉन्ग से ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड) जा रहे कैथे पैसिफिक के A350-1000 विमान के इंजन के पार्ट में टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद खराबी आ गई। विमान 75 मिनट बाद हॉन्ग-कॉन्ग में लैंड किया। कैथे पैसिफिक ने बताया कि इस घटना के बाद उसने सभी 48 एयरबस A350 विमानों का निरीक्षण किया है।

Load More