इंजन में आग लगने के बाद 76 लोगों से भरी फ्लाइट की नेपाल में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

काठमांडू (नेपाल) के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह बुद्ध एयर के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के बाएं इंजन में आग लग गई थी और उसमें चालक दल समेत 76 यात्री सवार थे। एयरलाइन्स के अनुसार, उड़ान संख्या बीएचए953 काठमांडू से भद्रपुर जा रही थी तभी इंजन में तकनीकी समस्या आ गई।

Load More