इंटीरियर डिज़ाइनर की हत्या के बाद 5-6 टुकड़े कर यूपी की नहर में फेंका गया शव, महिला समेत 3 अरेस्ट
गाज़ियाबाद (यूपी) में तरुण पंवार नामक इंटीरियर डिज़ाइनर की हत्या को लेकर एक शादीशुदा महिला अंजलि समेत 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पवन और वंश नामक अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों अंजलि को पसंद करते थे और तरुण की भी अंजलि के साथ नज़दीकी थी। आरोपियों ने शव के 5-6 टुकड़े कर नहर में फेंक दिए थे।