इंटर्न ने हरियाणा के फरीदाबाद थाने से चुराए 32 हथियार, 3 राज्यों में बेचे; हुआ गिरफ्तार
हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 8 थाने में इंटर्न के तौर पर काम कर चुके आईटीआई छात्र मोनू पर 32 लाइसेंसी हथियार चोरी कर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बेचने का आरोप है। पुलिस ने मोनू समेत 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी चोरी हुए हथियार बरामद कर लिए हैं।