इंटर्नशिप के लिए ज़ेप्टो को चाहिए 20 किलो वज़न उठाने में सक्षम केवल लड़के, छिड़ी बहस

ज़ेप्टो की इंटर्नशिप का एक पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है जिसमें क्विक कॉमर्स कंपनी ने केवल 'पुरुष छात्रों' को नौकरी के लिए योग्य बताया है। उम्मीदवारों को 20 किलो तक वज़न उठाने और 10-12 घंटे की शिफ्ट में खड़े रहने में सक्षम होना ज़रूरी बताया गया। इसपर बहस छिड़ गई और एक X यूज़र ने पूछा, “क्या यह सच है?"

Load More