इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के IPO की हुई शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 44% का रिटर्न
कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ की आज (सोमवार) शेयर बाज़ार में शानदार शुरुआत हुई। एनएसई पर ये 44.33% प्रीमियम के साथ ₹1299/शेयर पर लिस्ट हुए जबकि बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 43.47% प्रीमियम के साथ ₹1291.2 प्रति शेयर पर हुई। आईपीओ निवेशकों को करीब 44 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।