इंटरनेट के बिना हमला करता है यह खतरनाक वायरस, जानें कैसे करता है काम
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ममोना रैंसमवेयर वायरस बिना इंटरनेट के सिस्टम की फाइल्स को एन्क्रिप्ट कर देता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ निहार पथारे के अनुसार, “ममोना जैसे रैंसमवेयर नेटवर्क मॉनिटरिंग से बचते हुए किसी भी सुरक्षा तंत्र को चकमा दे सकते हैं।" यह वायरस आमतौर पर USB ड्राइव्स या एक्सटर्नल हार्ड डिस्क जैसे फिज़िकल डिवाइसेज़ के ज़रिए फैलता है।