इंटरनेट से सीखकर हिमाचल का युवक उगा रहा लाखों रुपए का केसर, युवाओं को दे रहा ट्रेनिंग
हिमाचल प्रदेश के सोलन में युवक गौरव सभरवाल इंटरनेट के ज़रिए 'इंडोर' केसर उगाने का तरीका सीखकर इस कारोबार से लाखों रुपए कमा रहे हैं। गौरव ने बताया, "इसमें बहुत रिस्क था लेकिन मैंने इसे शुरू किया और इस बार मैंने केसर की फसल को ₹2.5 लाख में बेचा है।" गौरव युवाओं को केसर उगाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।