इंटरनेट सेवा सर्वाधिक बार बंद करने वाले देशों की सूची आई सामने, दूसरे स्थान पर है भारत
डिजिटल अधिकार संगठन ऐक्सेस नाउ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2024 में 84 इंटरनेट शटडाउन दर्ज किए गए और 85 इंटरनेट शटडाउन के साथ केवल म्यांमार ही दुनियाभर में भारत से आगे रहा। 6 वर्षों में पहली बार है भारत इस सूची में शीर्ष पर नहीं है। 2024 में वैश्विक स्तर पर 296 इंटरनेट शटडाउन दर्ज हुए।