इंटरनैशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति मांधना
न्यूज़ीलैंड की पूर्व ऑल-राउंडर सूज़ी बेट्स को पीछे छोड़कर भारतीय उप-कप्तान स्मृति मांधना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने रविवार को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप-2026 के ग्रुप-A मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,756 रन हो गए हैं।