इंटरनैशनल डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें: कार्लोस ब्रेथवेट
वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी के इंटरनैशनल डेब्यू में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए और पहले उन्हें ब्रायन लारा जैसा मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए। ब्रेथवेट ने लारा का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वेस्टइंडीज़ ने डेब्यू से पहले उन्हें सीनियर टीम में रखा जहां उन्होंने विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों के साथ रहकर सीखा।