इंटरनल पॉलिटिक्स के कारण CID हुआ था बंद: CID के दया
‘सीआईडी’ में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने शो के बंद होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि 2018 में इंटरनल पॉलिटिक्स के कारण शो बंद हुआ था। चैनल निर्माताओं को बदलना चाहता था, जिसका कलाकारों ने विरोध किया। दयानंद ने बताया कि लता मंगेशकर शो की प्रशंसक थीं और कलाकारों के समर्थन में निर्माताओं से लड़ी थीं।