इंडो कॉटस्पिन के शेयर में 1 साल में आई 142% की तेज़ी, 7 अगस्त को हो सकता है बोनस शेयर का एलान
टेक्सटाइल्स कंपनी इंडो कॉटस्पिन के शेयर में बीते एक साल में तकरीबन 142% की तेज़ी आई है और 2 अगस्त को यह 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर (₹96/शेयर) पर पहुंच गया था। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, टेक्सटाइल कंपनी इंडो कॉटस्पिन 7 अगस्त 2024 को अपनी बैठक में इक्विटी शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।