इंडिगो की फ्लाइट का नहीं खुला गेट, आधे घंटे तक अंदर फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल
दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण दरवाज़ा नहीं खुला जिसके चलते यात्री लगभग 30 मिनट तक अंदर फंसे रहे। विमान में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चतुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे समेत दर्जनों यात्री सवार थे। करीब आधे घंटे बाद बाहर से जैसे-तैसे विमान का गेट खोला गया।