इंडिगो की फ्लाइट में मां का बैग चुरा रहा था यात्री, उसे बचाने के लिए क्रू ने बनाए बहाने: महिला
शीसेज़ की संस्थापक तृषा शेट्टी ने आरोप लगाया है कि इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री उनकी मां का बैग चोरी कर रहा था और शिकायत दर्ज करने में क्रू ने उनकी मदद नहीं की। शेट्टी के मुताबिक, "क्रू उसे बचाने के लिए बहाने बना रहा था। सौभाग्य से जब वह बैग बदल रहा था तो मैं जाग गई।"