इंडिगो की बादशाहत के बीच भारत में किस एयरलाइन का है कितना डोमेस्टिक मार्केट शेयर?
डीजीसीए द्वारा जारी किए गए जून के एयर ट्रैफिक डेटा में डोमेस्टिक मार्केट शेयर में विमानन कंपनी इंडिगो की बादशाहत कायम है। देश में जून में इंडिगो का डोमेस्टिक मार्केट शेयर 60.8%, एअर इंडिया का 14.6%, विस्तारा का 9.7%, AIX कनेक्ट का 4.8%, स्पाइसजेट का 3.8%, आकाशा एयर का 4.8% और अलायंस एयर का 1% रहा।