इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड जा रही फ्लाइट खराब मौसम के चलते मलेशिया में हुई लैंड
इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड के फुकेट जा रही फ्लाइट शुक्रवार को खराब मौसम के चलते मलेशिया के पेनांग में लैंड कराई गई। विमानन कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र फ्लाइट 6ई 1071 को निकटतम एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। हालांकि करीब 4 घंटे बाद फ्लाइट फुकेट के लिए रवाना हो गई।