इंडिगो ने बीमार महिला को पेड सीट से हटाया, टिकट की कीमत का 4 गुना हर्ज़ाना देने का मिला आदेश
वर्ष 2023 में बेंगलुरु-अहमदाबाद जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में 80 वर्षीय महिला ने अतिरिक्त शुल्क देकर पहली पंक्ति की सीट बुक की थी लेकिन बोर्डिंग से पहले उन्हें 28वीं पंक्ति की बीच वाली सीट दे दी गई। 2024 में बेंगलुरु उपभोक्ता आयोग ने उन्हें ₹8,000 के मुआवज़े का आदेश दिया जिसे कर्नाटक उपभोक्ता आयोग ने बढ़ाकर ₹55,000 कर दिया।