बीच हवा में इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी; लंदन से दिल्ली आ रहा विमान वापस लौटा
इंडिगो की लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में उड़ान के करीब एक घंटे बाद तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते विमान को वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट लौटना पड़ा। फ्लाइट ने भारतीय समयानुसार करीब 12:40 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 2 बजे हीथ्रो में उतर गई। खराबी किस सिस्टम में आई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।