इंडोनेशिया की 'सिटारम नदी' है दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी
इंडोनेशिया की 'सिटारम' नदी को दुनिया का सबसे प्रदूषित नदी माना जाता है। इस नदी के आसपास 50 लाख से ज़्यादा आबादी रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 300 किलोमीटर से भी ज़्यादा लंबी इंडोनेशिया की इस नदी में हर दिन करीब 20,000 टन कचरा आता है जिसमें सबसे ज़्यादा कचरा कपड़ा कारखानों से आता है।