इंडोनेशिया के कोर्ट ने समलैंगिक यौन संबंध बनाने पर 2 पुरुषों को दी 85 कोड़े मारने की सज़ा
इंडोनेशिया के कोर्ट ने 18 और 24 वर्षीय दो पुरुषों को समलैंगिक यौन संबंध बनाने पर 85-85 कोड़े मारने की सज़ा सुनाई है। दोनों को नवंबर-2024 में सुरक्षाकर्मियों ने एक कमरे में नग्न अवस्था में गले लगते हुए पाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल कोर्ट, दोनों ने समलैंगिक संबंध बनाने के आरोपों को स्वीकार किया है।