इंडोनेशिया में अवैध रूप से सोने का खनन कर रहे 15 लोगों की भूस्खलन से हुई मौत
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में अवैध रूप से सोने का खनन कर रहे लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए और इसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, लोग भूस्खलन के कारण पहाड़ी इलाके से बहकर आए कीचड़ व मलबे में दब गए और 3 लोग घायल हैं व 7 लापता हैं।