इंडोनेशिया में आया 7.7 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप, कई इमारतें गिरीं; तबाही का वीडियो आया सामने
शनिवार तड़के इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। भूकंप के बाद कम-से-कम 3 झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। सामने आए वीडियो में कई इमारतें भरभराकर गिरती दिखीं और लोग भागते दिखे।