इंडोनेशिया में झरने में मस्ती करने के दौरान पानी में बह गई महिला, अगले दिन मिला शव
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक झरने में मस्ती करने के दौरान एक लड़की पानी में बह गई। वीडियो में लड़की के बहने पर उसकी दो दोस्तों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला इंडोनेशिया का है। बकौल रिपोर्ट्स, 25 वर्षीय लड़की का शव अगली सुबह बरामद हुआ।