इंडोनेशिया में बैडमिंटन खेलते हुए कोर्ट में गिरे 17 वर्षीय चीनी खिलाड़ी, हुई मौत
इंडोनेशिया में आयोजित जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान के काज़ुमा कवानो के खिलाफ मैच में चीन के 17-वर्षीय शटलर झंग झी जी कोर्ट में गिर गए जिसके बाद उनका निधन हो गया है। इंडोनेशिया के बैडमिंटन असोसिएशन पीबीएसआई ने कहा कि झंग को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने झंग के निधन पर शोक जताया है।